'गरबा एंट्री से पहले पिलाएं गौमूत्र', नवरात्र पर बाबा बागेश्वर की नसीहत
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है, "अभी नवरात्र चल रहे हैं, गरबा में धर्म विरोधी लोग नाम/भेष बदलकर आएंगे। हम तो कहेंगे, गरबा पंडालों में बाहर ही गौमूत्र पिलाकर एंट्री दी जाए। कम-से-कम घर वापसी तो हो जाएगी।" उन्होंने कहा, "बेटियों तुम दुर्गा बनना, काली बनना, पर कभी न बुर्के वाली बनना।"