गोल घेरे में ही क्यों किया जाता है गरबा?

नवरात्रि पर शक्ति के सम्मान में किया जाने वाला गरबा पारंपरिक रूप से गोल घेरे में किया जाता है। यह घेरा जीवन, समय, जन्म-मृत्यु, पुनर्जन्म के चक्र का प्रतीक है और इस विश्वास को दर्शाता है कि दैवीय ऊर्जा हमेशा बनी रहती है। 'गरबा' शब्द संस्कृत के 'गर्भ' शब्द से आया है जिसका अर्थ कोख है। यह सृजन, जीवन और स्त्री-ऊर्जा से जुड़ा है।

Load More