गरबा इवेंट पर पथराव करने वालों को गुजरात में पुलिस ने खंभे से बांधकर पीटा; हुई आलोचना
खेड़ा (गुजरात) में गरबा इवेंट पर पथराव करने वाले लोगों को पुलिस द्वारा जनता के सामने खंभे से बांधकर पीटने और हाथ जोड़कर माफी मंगवाने का वीडियो सामने आया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत कई लोगों ने इसकी आलोचना की है। बकौल रिपोर्ट्स, गरबा इवेंट पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हमला किया था जिसमें 9 लोग घायल हुए।