गरबा कार्यक्रम के दौरान गुजरात में केजरीवाल की ओर फेंकी गई पानी की बोतल
राजकोट (गुजरात) में शनिवार को एक गरबा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर पानी की एक बोतल फेंकी गई। आम आदमी पार्टी के मीडिया संयोजक सुकनराज ने बताया कि प्लास्टिक की यह बोतल केजरीवाल के सिर के ऊपर से निकल गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस से संपर्क करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।