गरबा खेलने के दौरान गुजरात में अचानक ज़मीन पर गिरा युवक, हुई मौत
गुजरात के तारापुर की एक सोसायटी में एक 21 वर्षीय युवक गरबा खेलते-खेलते अचानक ज़मीन पर गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई और ज़मीन पर गिरने के बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया था। यह घटना 30 सितंबर की बताई जा रही है।