गरिमा के साथ काम करें जज: नशे में कोर्ट आने के आरोपी जज को बहाल करने से इनकार कर एचसी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने नशे में कोर्ट आने के आरोपी जज अनिरुद्ध पाठक को बहाल करने से इनकार कर कहा है कि न्यायाधीशों को गरिमा के साथ काम करना चाहिए और न्यायपालिका की छवि प्रभावित करने वाला व्यवहार नहीं करना चाहिए। दरअसल, पाठक ने सिविल जज जूनियर डिवीज़न के पद से हटाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।