गरीब लोगों को मुफ्त में ऐक्टिंग सिखाने के लिए मुंबई में जल्द खोलूंगा ट्रेनिंग सेंटर: सोनू सूद
ऐक्टर सोनू सूद ने कहा है कि वह जल्द मुंबई में एक ऐसा सेंटर खोलने जा रहे हैं जहां पिछड़े वर्गों से आए उभरते हुए ऐक्टर्स, टेक्नीशियन को मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। सोनू ने आगे कहा, "मैंने देखा है लोग मुंबई आते हैं पर गुज़ारा नहीं कर पाते...मैं उन्हें वो सुविधा देना चाहता हूं जो एक न्यूकमर को नहीं मिलती।"