आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने देश में गरीबी व बेरोज़गारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है, "गरीबी हमारे सामने दानव जैसी चुनौती है...इस दानव का खात्मा हम सभी के लिए आवश्यक है।" उन्होंने कहा, "देश में चार करोड़ लोग बेरोज़गार हैं...हमारे यहां बेरोज़गारी दर 7.6% है।" उन्होंने 'पिछले दशकों में देश की गलत आर्थिक नीतियों' का ज़िक्र भी किया।