गर्दन, पीठ और कंधे पर गोलियां लगने के बाद नफे सिंह और इनेलो के कार्यकर्ता की हुई मौत: डॉक्टर
हरियाणा में कार में सवार इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और पार्टी के कार्यकर्ता जयकिशन की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि अन्य 2 आईसीयू में भर्ती हैं। डॉक्टर ने बताया, "सिंह और जयकिशन की गर्दन, पीठ और कंधे पर गोलियां लगी थीं, दोनों की मौत खून के अत्यधिक बह जाने से हुई।"