गर्भवती कुतिया की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में दिल्ली में कॉलेज के 4 छात्र गिरफ्तार
दिल्ली में डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टीट्यूट के परिसर में एक गर्भवती कुतिया की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 छात्रों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी कुतिया के उन पर भौंकने से परेशान थे। घटना के एक वीडियो में छात्र कुतिया को पीटते व उसके शव को पार्क में घसीटते नज़र आए थे।