गर्भवती को खाट पर लिटाकर 3 किमी दूर खड़ी ऐम्बुलेंस तक पहुंचाया गया; मृत बच्चे का हुआ जन्म
मंडला (मध्य प्रदेश) में एक गर्भवती को खाट पर लिटाकर 3 किलोमीटर दूर खड़ी ऐम्बुलेंस तक पहुंचाया गया और अस्पताल पहुंचने पर महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया है। सड़क खराब होने के चलते ऐम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंची थी। डीएम (मंडला) हर्षिका सिंह ने कहा, "ज़िला प्रशासन की टीम…मामले की जांच कर रही है…रिपोर्ट आने पर...कार्रवाई की जाएगी।"