गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाला शख्स 22 साल तक जंगल में छिपे रहने के बाद अर्जेंटीना में मिला
अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या का दोषी पाया गया रमोन नामक 70-वर्षीय शख्स अर्जेंटीना के वर्षावन में मिला है जहां वह जेल से भागने के बाद करीब 22 साल से छिपा था। रमोन के वकील ने कहा, "सज़ा की अवधि 20 साल थी...इस दौरान वह भगोड़े के तौर पर छिपे रहने में कामयाब रहा...इस तरह उसने अपनी सज़ा काट ली।"