गर्भवती महिला को आंध्र में रेलवे स्टेशन पर परिवार के सामने अगवा कर 3 लोगों ने किया गैंगरेप
बापटला (आंध्र प्रदेश) में एक रेलवे स्टेशन पर अपने पति और 3 बच्चों के साथ सो रही एक गर्भवती महिला को दो पुरुषों और एक नाबालिग ने अगवा कर स्टेशन के पास कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया। आरोपियों द्वारा पीटे गए महिला के पति ने रेलवे पुलिस की मदद लेनी चाही लेकिन उसे स्टेशन पर कोई अधिकारी नहीं मिला।