गर्भवती महिला से निर्मम आचरण पहली बार हुआ: लालू के परिवार के घर छापेमारी पर ललन सिंह
जेडीयू नेता ललन सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार वालों के आवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर कहा, "पालतू तोते अपने मालिक के निर्देश पर कुछ भी कर सकते हैं।" उन्होंने कहा, "गर्भवती महिला और छोटे-छोटे बच्चों के साथ इस तरह का निर्मम आचरण देश में पहली बार हुआ है, देश इसको याद रखेगा।"