हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री यामी गौतम साढ़े पांच महीने की गर्भवती हैं। 35 वर्षीय यामी के पहले बच्चे की डिलीवरी मई 2024 में होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि यामी और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर ने दो साल तक डेटिंग के बाद 4 जून 2021 को शादी कर ली थी।