गर्म भट्टी बनी दिल्ली ने गर्मी का बनाया नया रिकॉर्ड
बुधवार को दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि अब तक का अधिकतम तापमान है गौर हो कि अभी तक सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड अब तक राजस्थान के नाम था राजस्थान के फलौदी में 2016 में 51 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि देश का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान था।