गर्मियों में रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स से करें चाय को रिप्लेस।
चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. दिन-ब-दिन पारे का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत का हाल बेहाल हो गया है। हालांकि, कुछ लोगों को चाय इतनी पसंद होती है कि वे गर्मियों में भी इसके बिना नहीं रह सकते।