गर्मी के बीच एसी वाला हेलमेट पहनकर ड्यूटी करते दिखे गुजरात के ट्रैफिक पुलिसकर्मी

वडोदरा (गुजरात) में गर्मी के बीच एसी वाला हेलमेट पहनकर ड्यूटी करते ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का वीडियो सामने आया है। इस हेलमेट को वडोदरा के आईआईएम के छात्रों ने विकसित किया है। एक अधिकारी ने बताया कि करीब 460 पुलिसकर्मियों को अभी एसी वाले हेलमेट दिए गए हैं और पुलिसकर्मियों का फीडबैक है कि उन्हें गर्मी से राहत मिल रही है।

Load More