गर्मी में भागदौड़ कर रहे हैं, पानी खूब पीजिए: लोकसभा चुनाव कवर रहे पत्रकारों से पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद (गुजरात) में मतदान करने के बाद पत्रकारों से कहा, "गर्मी में आप लोग दिन-रात भागदौड़ कर रहे हैं...अपने स्वास्थ्य की भी चिंता कीजिए।" उन्होंने कहा, "मीडिया में कॉम्पिटिशन भी इतना है कि आप लोगों को समय से आगे दौड़ना पड़ता है...मेरी प्रार्थना है कि आप सब स्वास्थ्य का ध्यान रखिए...पानी खूब पीजिए।"