गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से होने के बाद राजस्थान में 17 वर्षीय किशोर ने की खुदकुशी
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक 17-वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी कक्षा की ही एक लड़की से प्यार करता था और उसकी शादी किसी और से होने के कारण दुखी था। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर दुखी होने को लेकर पोस्ट भी शेयर किया था।