गर्लफ्रेंड को 57 बार चाकू मारने वाला शख्स इटली में जेल की हाई कैलोरी डाइट के चलते हुआ रिहा
इटली में खाने को लेकर झगड़े के बाद अपनी गर्लफ्रेंड की 57 बार चाकू मारकर हत्या करने वाले 35-वर्षीय शख्स को जेल से रिहा किया गया है। एक कोर्ट के अनुसार, जेल की हाई कैलोरी डाइट के चलते उसकी जान जा सकती है। जेल जाने से पहले वह 120-किलोग्राम का था और सालभर में उसका वज़न 80-किलोग्राम बढ़ गया था।