गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद गुजरात के शख्स ने 100 से अधिक महिलाओं से की साइबर ठगी
वडोदरा (गुजरात) पुलिस ने गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद साइबर ठग बने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट व सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के ज़रिए बीते 8-वर्षों में 100 से अधिक महिलाओं से ठगी की। बकौल पुलिस, महिलाओं के सामने आरोपी खुद को बिज़नेसमैन, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल, पुलिस अधिकारी व जज बताता था।