गर्लफ्रेंड से बात कर रहे शख्स को पुणे में उसके बॉयफ्रेंड ने कार से मारी टक्कर, की पिटाई
पुणे (महाराष्ट्र) में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहे स्कूटर सवार शख्स को अपनी कार से टक्कर मारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की है। आरोपी ने स्कूटर सवार के ज़मीन पर गिरने के बाद कथित तौर पर उसकी पिटाई की। पीड़ित शख्स अस्पताल में भर्ती है जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।