गर्व है कि भारती अधिक कमाती हैं, इस बात से जिन्हें परेशानी है उन पर हंसी आती है: पति हर्ष
स्क्रीनराइटर-ऐंकर हर्ष लिम्बाचिया ने कहा है कि उन्हें अपनी पत्नी व कॉमेडियन भारती सिंह के अधिक कमाने पर गर्व होता है। उन्होंने कहा, "तो क्या हुआ अगर मेरी पत्नी की सैलरी मुझसे ज़्यादा है? अच्छा लगता है कि वह बेहतर कर रही हैं।" बकौल हर्ष, उन्हें उन लोगों पर हंसी आती है जिन्हें भारती के अधिक कमाने से दिक्कत है।