गर्व है मुझे इंदौर की जनता पर: लगातार छठी बार इंदौर के सबसे स्वच्छ शहर बनने पर सीएम शिवराज

केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में लगातार छठी बार इंदौर (मध्य प्रदेश) के शीर्ष पर रहने पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, "गर्व है मुझे स्वच्छता के शिखर पर सुशोभित इंदौर पर, गर्व है मुझे इंदौर की जनता पर।" उन्होंने आगे लिखा, "देवतुल्य जनता, समस्त जनप्रतिनिधियों एवं टीम एमपी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई।"

Load More