बालक बुद्धि, तुमसे न हो पाएगा: राहुल गांधी को लेकर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर कहा है, "बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है और ना ही व्यवहार का कोई ठिकाना होता है।" उन्होंने कहा, "यह सदन में भी किसी के गले पड़ जाते हैं…सदन के अंदर बैठकर आंखें मारते हैं…इसलिए आज देश इनसे कह रहा है- तुमसे न हो पाएगा।"