गले में काजू फंसने से यूपी में ढाई वर्षीय बच्चे की हुई मौत
चंदौली (उत्तर प्रदेश) में गले में कथित तौर पर काजू फंसने से ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। परिवार के अनुसार, नवरात्र के समय बच्चे के गले में हड्डी में चोट लगी थी जिसके बाद डॉक्टरों ने सलाह दी थी कि उसे ठोस चीजों को पीसकर ही दिया जाए। यह घटना रविवार की बताई जा रही है।