गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियां पहनी दिखीं कंगना रनौत, फैन्स ने लगाई शादी की अटकलें
अभिनेत्री कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नज़र आ रही हैं। इसके बाद कुछ फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कंगना ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो।