गलती पर खेद है: शिवसेना सांसद के रिश्तेदार के फोन से ईवीएम अनलॉक किए जाने की खबर पर अखबार
मिड-डे अखबार ने अपनी उस रिपोर्ट पर खेद जताया है जिसमें कहा गया था कि 4 जून को मुंबई के मतगणना केंद्र पर शिवसेना (शिंदे गुट) सांसद रविंद्र वायकर के रिश्तेदार मंगेश पंडिलकर के फोन से ईवीएम अनलॉक की गई थी। अखबार ने कहा, "रिपोर्ट में गलती से कहा गया कि...आरोपी ने...ओटीपी जनरेट करने के लिए उनका...फोन इस्तेमाल किया था।"