गलती से झंडा उल्टा पकड़ा होगा: तिरंगा विवाद पर उमर अब्दुल्ला ने किया महबूबा मुफ्ती का बचाव
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के तिरंगा उल्टा पकड़ने के विवाद में उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कोई व्यक्ति जिसने किसी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया हो, वह जानबूझकर तिरंगे को उल्टा पकड़ेगा। मुझे लगता है कि उनसे यह गलती अनजाने में हुई होगी।"