गलत इलाज के कारण गुरुग्राम में मारुति सुज़ुकी के इंटर्न की हुई मौत, शव फेंके जाने का फुटेज मिला
आईएमटी मानेसर में कथित तौर पर गलत इंजेक्शन देने के बाद मारुति सुज़ुकी के 20-वर्षीय इंटर्न की मौत के मामले में गैर-इरादतन हत्या के आरोप में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी व उसके दोस्त द्वारा युवक के शव को पीजी के पास रखने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बकौल पुलिस, आरोपी के पास वैध डिग्री नहीं है।