गलत: एफटीएक्स फाउंडर की ट्विटर में $100 मिलियन मूल्य की हिस्सेदारी वाली खबर पर मस्क
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने उस खबर को गलत बताया है जिसमें कहा गया है कि दिवालिया क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स के फाउंडर व पूर्व सीईओ सैम बैंकमैन-फ्रीड की ट्विटर में $100 मिलियन मूल्य की हिस्सेदारी है। इससे पहले ट्विटर के अधिग्रहण के संबंध में मस्क और सैम के बीच मेसेज के ज़रिए हुई बातचीत ऑनलाइन सामने आई थी।