'गलत काम करने' के शक में सर ने बाल पकड़कर घसीटा, मैम ने जड़े थप्पड़: बिहार की छात्रा
सुपौल (बिहार) के एक सरकारी स्कूल की 12-वर्षीय छात्रा ने कहा है कि 'गलत काम करने' के शक में एक शिक्षक ने उसे बाल पकड़कर घसीटा जबकि शिक्षिका ने उसे 4-5 थप्पड़ मारे। बकौल छात्रा, वह स्कूल से भागकर पास के आंगनबाड़ी केंद्र में छिप गई थी जहां और भी बच्चे थे जिससे शिक्षक को 'गलत काम' की शंका हुई।