गलत जानकारी देने के मामले में सेबी ने गौतम थापर पर प्रतिभूति बाज़ारों से लगाया 5 साल का बैन

सेबी ने मंगलवार को कोष की हेराफेरी और कंपनी के वित्तीय ब्योरे की गलत जानकारी देने के मामले में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के पूर्व चेयरमैन गौतम थापर और तीन अन्य व्यक्तियों पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया। इसके अलावा सेबी ने इस मामले में 11 अन्य एंटिटी (संस्था) पर ₹30.15 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है।

Load More