गलत पोलिंग बूथ पर 20 मिनट लाइन में खड़े रहे जयशंकर, सही बूथ पर बने पहले पुरुष मतदाता
विदेश मंत्री एस जयशंकर शनिवार को दिल्ली में गलत पोलिंग बूथ पर वोटिंग करने पहुंच गए और 20 मिनट तक लाइन में लगे रहे। वह तुगलक लेन के अटल आदर्श विद्यालय में पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे लेकिन दोनों का नाम सूची में नहीं था। इसके बाद जयशंकर सही बूथ पर पहुंचे और वहां के पहले पुरुष मतदाता बने।