गलत मामले में फंसने के बाद यूएस की जेल में 37 साल बिताने वाले शख्स को मिलेंगे ₹116 करोड़
फ्लोरिडा (अमेरिका) के टैम्पा शहर का प्रशासन रॉबर्ट डुबॉय नामक शख्स को $14 मिलियन (₹116 करोड़ से अधिक) मुआवज़ा देगा जिसने 1983 में रेप व हत्या के उस मामले में 37 साल जेल में बिताए जो उसने किया ही नहीं था। घटना के समय वह 18 साल का था। डीएनए टेस्ट के बाद उसे 2020 में रिहा किया गया था।