गलत संकेत देना बंद करें: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की दलाई लामा से मुलाकात पर चीन
चीन ने अमेरिकी सांसदों के भारत में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात करने पर नाराज़गी जताई है। चीनी दूतावास ने कहा, "अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह दलाई लामा के चीन विरोधी अलगाववादी स्वभाव को पहचाने।" दूतावास ने कहा, "तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर किए गए वादों का पालन करें, दुनिया को गलत संकेत देना बंद करें।"