गलत सूचना फैला रहे हैं राहुल: 'ED रेड की तैयारी कर रही' बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'ईडी रेड की तैयारी कर रही' बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, "यह देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं।" उन्होंने कहा, "वह संसद के अंदर झूठ बोलते हैं और बाहर भी गलत सूचना फैला रहे। राहुल बताएं कि किस अधिकारी ने उन्हें फोन किया।"