गलत साबित हुए देश की तरक्की पर सवाल उठाने वाले, चुनौतियों के बावजूद 7.8% बढ़ा GDP: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत का जीडीपी 7.8% बढ़ा है। उन्होंने कहा, "वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच...सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद देश ने यह विकास दर हासिल की।" पीएम मोदी ने कहा, "भारत की तरक्की पर सवाल उठाने वाले फिर गलत साबित हुए और भारत फिर से आगे बढ़ा।"