गलत समझ: धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर भारत की आलोचना करने वाली यूएस की रिपोर्ट पर सरकार
केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी विदेश विभाग की 2022 की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें अल्पसंख्यकों पर कथित हमलों को लेकर भारत की आलोचना की गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "इस तरह की रिपोर्ट्स गलत सूचना व गलत समझ पर आधारित हैं।" मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को 'पक्षपातपूर्ण' बताया है।