गलत स्थिति बताने की निंदा करते हैं: जम्मू-कश्मीर के पत्रकारों पर बीबीसी के लेख को लेकर पुलिस
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बीबीसी के एक आर्टिकल में जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के प्रयासों को पत्रकारों के प्रति पक्षपातपूर्ण बताने की निंदा की है। बकौल पुलिस, आर्टिकल में जिस पत्रकार का ज़िक्र किया गया है उसपर यूएपीए के तहत केस चल रहा है व लेख में ज़मीनी स्तर की स्थिति को गलत तरीके से दिखाया गया।