गलत है: अभिषेक बनर्जी के 'डॉक्टरों के प्रदर्शन के चलते हुई युवक की मौत' बयान पर डॉक्टर्स
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के 'डॉक्टरों के प्रदर्शन के चलते चिकित्सकीय सुविधा न मिलने के चलते एक युवक की मौत हो गई' बयान को डॉक्टरों ने गलत बताया है। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के जॉइंट प्लैटफॉर्म ने अभिषेक से 'बिना शर्त माफी' मांगने को कहा है। डॉक्टरों ने अभिषेक को लिखे पत्र में कहा, "आपका बयान झूठा व भ्रामक है।"