गलत हेयर एक्सटेंशन के कारण यूके की 24-वर्षीय महिला का सिर हुआ गंजा; शेयर की तस्वीर
यूके की 24-वर्षीय शौना हिगिन्स का कहना है कि एक अवॉर्ड जीत चुकी हेयरड्रेसर ने उनके हेयर एक्सटेंशन गलत लगा दिए, जिसके बाद उन्हें अपना सिर गंजा करना पड़ा। उन्होंने कहा, "एक-एक कर एक्सटेंशन गिरने लगे, जिसके साथ मेरे बाल भी...सिर की त्वचा से खून निकलने लगा और सूजन आ गई...मुझे अपना सिर शेव करने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा।"