गलत है: 'उत्तरी रेलवे के कैटरिंग स्टॉल्स पर ऑनलाइन भुगतान ही स्वीकार होगा' वाली खबरों पर सरकार
उत्तर रेलवे ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि नॉर्दन रेलवे अपने सभी कैटरिंग स्टॉल्स पर ऑनलाइन भुगतान ही स्वीकार करेगा। उत्तर रेलवे ने ऐसी खबरों का स्क्रीनशॉट शेयर कर X पर लिखा, "सभी वेंडिंग स्टॉल्स पर सभी प्रकार के भुगतान स्वीकार किए जाते हैं...जैसे कि ऑनलाइन/नकद आदि।"