गलतियों को सुधारा जा सकता है: 'मां काली' पर महुआ मोइत्रा के बयान के बीच सीएम ममता
टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के मां काली पर बयान के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है, "हम काम करते समय गलतियां करते हैं...पर उन्हें सुधारा जा सकता है।" दरअसल, महुआ ने कहा था कि उनके लिए मां काली 'मांस खाने व शराब स्वीकार करने वाली देवी' हैं जिसका देश में कई जगहों पर विरोध किया गया।