गहने, नकदी के साथ 30 किलो चीनी भी उठा ले गए चोर, यूपी में हुआ चोरी का अनोखा मामला

सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में चोरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां चोर कथित तौर पर नकदी और लाखों रुपये के जेवर चुराने के साथ करीब 30 किलो चीनी भी अपने साथ ले गए। मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं, लोग घटना को पिछले कुछ दिनों में चीनी की कीमतों में आई तेज़ी से जोड़कर देख रहे हैं।

Load More