गहलोत के सलाहकार रहे संयम लोढ़ा की एएसपी से हुई बहस, लोढ़ा बोले- तेरे जैसे कई सल्टा दिए
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार रहे संयम लोढ़ा की सिरोही में एक प्रदर्शन के दौरान एएसपी प्रभुदयाल धानिया से बहस हो गई जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस दौरान लोढ़ा ने एएसपी से कहा कि 'तेरे जैसे कई सल्टा दिए हैं'। वहीं, इसके जवाब में एएसपी ने कहा कि 'तुम्हारे जैसे नेता बहुत देखे हैं'।