गहलोत सरकार में हुई आरओ व ईओ की भर्ती परीक्षा को RPSC ने किया रद्द
राजस्थान लोकसेवा आयोग (आरपीएससी) ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल के दौरान हुई राजस्व अधिकारी (आरओ) ग्रेड-2 व अधिशाषी अधिकारी (ईओ) वर्ग-4 की भर्ती परीक्षा-2022 को रद्द कर दिया है। बकौल आरपीएससी, भविष्य में परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। गौरतलब है, 111 पदों के लिए मई 2023 में हुई परीक्षा में पेपर लीक व नकल के सबूत मिले थे।