गहलोत की बगावत से ध्वस्त हुआ गांधी परिवार का तथाकथित 'अजेय' आभामंडल: अमित मालवीय
बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राजस्थान में जारी सियासी घटनाक्रम पर कहा है, "(मुख्यमंत्री) अशोक गहलोत की बगावत ने सोनिया गांधी के राजनीतिक कद को बहुत छोटा कर दिया है।" मालवीय ने ट्वीट किया, "गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष (पद के) चुनाव के लिए नामांकन करें या नहीं...गांधी परिवार का तथाकथित 'अजेय' आभामंडल अब ध्वस्त हो चुका है।"