गहलोत के ओएसडी रहे शर्मा ने पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने सनसनीखेज दावे किए हैं। इन दावों ने राज्य की राजनीति गरमा दी है। शर्मा ने गहलोत पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सीएम पद पर रहते हुए सचिन पायलट सहित कई मंत्रियों के फोन टैप कराए। उन्हें तीन ऑडियो क्लिप मीडिया में लीक करने के लिए दिए थे।

Load More